Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी पर सवाल… बैकफुट पर विपक्ष, इस मुस्लिम नेता ने दिया बड़ा बयान

PM NARENDRA MODI (7)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में पसमांदा मुसलमानों पर बयान दिया था। इसके बाद तमाम विपक्षी नेताओं ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। वहीं इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए वसीम राईन ने कहा कि ये पार्टियां हमारा वोट तो ले लेती हैं, लेकिन कभी भी हमारे हित में कोई फैसला नहीं लेती हैं। पसमांदा मुस्लिम समाज के नेता के इस बयान के बाद विपक्षी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

मुस्लिम नेता ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से हमारे समाज को लेकर राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के लिए आवाज उठाई है, हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। सपा और कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए मुस्लिम नेता ने कहा कि इन पार्टियों ने हमारी हालत तो दलितों से भी ज्यादा खराब कर दी थी।

‘अपना मतलब निकालती रहीं पार्टियां’
पसमांदा मुस्लिम समाज के नेता ने कहा कि कांग्रेस और सपा हमारे समाज को महज अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करती रहीं। वहीं टिकट बंटवारे को लेकर भी वसीम राईन ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां अपने मकसद के लिए खुद को मुस्लिम समाज का रहनुमा बताने में लगी रहती हैं।

इस बयान पर मचा था बवाल
बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवांडा में एक रैली की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोल था। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में बांट देगी। दरअसल मोदी ने देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार के समय उस मामले का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना