Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BCCI ने टीम इंडिया के घरेलू सीजन का किया एलान, इन देशों की मेजबानी करेगा भारत

Team India Schedule

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए भारतीय सीनियर टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम इस साल सितंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इनमें 5 टेस्ट, 8 टी20 और 3 वनडे मुकाबले शामिल हैं। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम की मेजबानी करेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम
भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। 3 टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट खेलेगा भारत
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगा। पुणे में 24 अक्टूबर से दूसरा मैच और मुंबई में 1 नवंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

22 जनवरी 2025 में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भारत दौरे की शुरुआत 22 जनवरी 2025 को चेन्नई में होने वाले टी-20 मैच से हो जाएगी। इसके बाद इंग्लिश टीम 25 जनवरी को कोलकाता में दूसरा टी-20 मैच और 28 जनवरी को राजकोट में तीसरा टी-20 मैच खेलेगी। आखिर में चौथा और पांचवां टी-20 मैच क्रमशः 31 जनवरी, 2025 को पुणे में और 2 फरवरी, 2025 को मुंबई में खेला जाना तय है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में व तीसरा वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग