Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कर्नाटक के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का निधन हो गया है। 52 साल की उम्र में क्रिकेटर ने अपनी अंतिम सांस ली...
David Johnson Died fast-bowler-passes-away AT THE AGE OF FIFTY TWO

David Johnson Died: भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कर्नाटक के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का निधन हो गया है। 52 साल की उम्र में क्रिकेटर ने अपनी अंतिम सांस ली। 16 अक्टूबर 1971 को जन्मे डेविड जॉनसन ने भारत की तरफ से 1990 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया था और अपने करियर में कुल 2 ही टेस्ट मैच खेले।

डेविड जॉनसन के अचानक निधन के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बेंगलुरु में गुरुवार सुबह डेविड जॉनसन (David Johnson Died) अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। भारत के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले से लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिग्गज स्टार को श्रद्धांजलि दी है।

अनिल कुंबले ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपने एक्स पर लिखा, “ये सुनकर काफी दुख हुआ कि मेरे क्रिकेट में साथी खिलाड़ी डेविड जॉनसन अब नहीं रहे। उनके परिवार वालों को सांत्वना।” जल्दी चल गए ‘Benny’

गौतम गंभीर ने जताया शोक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा,” डेविड जॉनसन का दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर काफी दुखद हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार और करीबी लोगों को शक्ति दें।”

यह भी पढ़ें- John Cena ने खोला राज, रिटायरमेंट के बाद करेंगे ये काम

बता दें कि डेविड जॉनसन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबरन में 1996 में खेला था। हालांकि, डेविड का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और वह भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट नहीं खेल पाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग