Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ सुपरजायंट्स ने सनरायजर्स हैदराबाद को हराया

पराहल

लखनऊ सुपरजायंट्स ने सनरायजर्स हैदारबाद को बुरी तरह हरा दिया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान अफ्रीकी मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. लेकिन उनका टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने का निर्णय टीम के लिए घातक साबित हुआ. हैदराबाद की टीम बीस ओवरों में केवल 121 रन ही बना सकी. जवाब में लखनऊ को इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई लखनऊ ने 4 ओवर शेष रहते ही इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया. लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने 35 तो ऑलराउंडर कुणाल पांड्या ने 34 रनों का योगदान दिया.

हैदराबाद के लिए इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने दो विकेट लिए. हैदराबाद ने ठीक ठाक शुरूआत करते हुए एक समय एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद हैदराबाद की टीम बिखर गई. स्पिनर कुणाल पांड्या और दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आकर हैदराबाद की टीम की हालत खराब कर दी. दोनों ने आपस में पांच विकेट बांटे. हैदराबाद की टीम केवल 121 रन ही बना सकी जिसे लखनऊ ने आसानी से हासिल कर लिया. तीन विकेट के साथ साथ इस कठिन विकेट पर 34 रन बनाने वाले कुणास पांड्या को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग