श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पिता का घर छोड़ जहीर इकबाल संग लिवइन में रहती हैं Sonakshi Sinha! सोना ने खुद बताई सच्चाई

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर नहीं, बल्कि जहीर इकबाल के साथ लिवइन में रह रही हैं...
Sonakshi Sinha gave reaction on living relationship with actor zaheer Iqbal read here in detail

Sonakshi Sinha Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी रचना जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सोना अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर नहीं, बल्कि जहीर के साथ लिवइन में रह रही हैं। इस सोनाक्षी ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

रामायण में नहीं रहती हैं सोनाक्षी सिन्हा?

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने इन खबरों को सिरे से नकारा है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि अब तो आप अपने घर में रह रही हैं, तो सोना ने तुरंत कहा कि आपसे किसने कहा कि मैं अब रामायण में नहीं रहती? तो होस्ट ने कहा कि मैंने सोचा कि आप अब खुद के घर में रहती हैं।

सोनाक्षी ने कही ये बड़ी बात

इस बात का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा, “आपने सोचा। यही होता है, जब लोग खुद से सोचते हैं। मैं अभी भी अपने पेरेंट्स के साथ रहती हूं। हां, मैंने अपना घर खरीदा है। मैं वहां अपनी वर्क मीटिंग्स करती हूं। वहां मैं शूट करती हूं। वहां अपने ईवेंट्स के लिए तैयार होती हूं और जब मैं अपना सारा काम खत्म कर लेती हूं तो मैं वापस घर जाती हूं और सो जाती हूं।”

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी-जहीर की शादी से नाराज मां पूनम! उठाया ये बड़ा कदम

सोना ने खुद बताई क्या है सच्चाई

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि सोनाक्षी और जहीर 2 साल से एक-दूसरे के साथ हैं और कपल कुछ समय पहले ही लिवइन में रहने लगे हैं। हालांकि, अब खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों अफवाह मात्र बताया है। बता दें कि 23 जून को कपल शादी रचाने जा रहा है। दोनों की प्राइवेट वेडिंग होगी, सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और घरवाले होंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य