Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनी लॉड्रिंग केस में केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मनी लॉड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत मिल गई है...
Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मनी लॉड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत मिल गई है। आप प्रमुख को एक लाख रुपये की जमानत राशि पर ये राहत मिली है। वहीं, ईडी ने जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि एक लाख रुपये के मुचलके पर शुक्रवार, 21 जून को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।

अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे केजरीवाल

बता दें की दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इसके बाद 2 जून को उन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया था।

‘आप’ को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

वहीं, अब इस केस में केजरीवाल को बड़ी राहत मिली हैं। दिल्ली सीएम रेगुलर बेल (Arvind Kejriwal Bail) पर बाहर आ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चैन की सांस ली हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने शराब नीति में अरविंद केजरीवाल की ओर से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश हुए थे।

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस नहीं थम रही केजरीवाल की मुश्किलें, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

बता दें कि, इससे पहले केजरीवाल ने एक अतिरिक्त आवेदन दाखिल कर अपनी पत्नी को मेडिकल बोर्ड के बैठने और उनकी जांच के दौरान वर्चुअली उनके मेडिकल चेकअप में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने अतिरिक्त समय मांगा है। ईडी के वकील ने कहा था कि मेडिकल बोर्ड अभी तक आधिकारिक रूप से गठित नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग