Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बारबाडोस में आया चक्रवाती तूफान, होटल में बंद हुए भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम हरिकेन बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है। इंडियन टीम को सोमवार को बारबाडोस से न्यूयॉर्क पहुंचना था और इसके बाद भारत के लिए उड़ान भरनी थी। मगर खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका...
Barbados Indian cricket team stuck due to hurricane beryl bcci to send chartered plane to bring them back Rohit Sharma

Barbados: टी 20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत विश्व विजेता बन गया है। 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी। मगर इस बीच बारबाडोस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई परेशान है। भारतीय क्रिकेट टीम हरिकेन बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है।

बारबाडोस में फंसे टीम इंडिया के खिलाड़ी

इंडियन टीम को सोमवार को बारबाडोस (Barbados) से न्यूयॉर्क पहुंचना था और इसके बाद भारत के लिए उड़ान भरनी थी। मगर खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। हरिकेन बेरिल आज रात को बारबाडोस में प्रभावी होगा, जिसकी वजह से वहां का एयरपोर्ट भी एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- T 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने किसे किया कॉल? नताशा नहीं कोई और

भारतीय टीम मौसम ठीक होने और बारबाडोस एयरपोर्ट पर कामकाज शुरू होने के बाद एक विशेष चार्टर्ड प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया को बारबाडोस से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह तक इंतजार करना पड़ सकता है। टीम और स्टाफ सीधे बारबाडोस से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के 3 जुलाई तक देश पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- कमेंट्री बॉक्स में भावुक हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, भर आया गला मगर नहीं रुकने

बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 7 रन से हराया। 17 साल बाद हर भारतीय का सपना पूरा हुआ और एक बार फिर टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बन गई है। इस शानदार जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी ने भी एक्स पर ट्वीट के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात