Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने किसे किया कॉल? नताशा नहीं कोई और पांड्या के लिए खास!

ind-vs-sa-final-india-wins-t-20-world-cup-beat-south-africa Hardik Pandya video call natasa-stankovic-or-krunal-pandya

Hardik Pandya Video Call: भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व विजेता बन गया है। 29 जून की तारीख यादगार बन गई है। इंडियन टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया। टी-20 विश्व कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 177 का लक्ष्य दिया, जिसे पूरा करने में अफ्रीकी टीम नाकाम रही।

जीत के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया

भारत को शानदार जीत दिलाने में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Video Call) का अहम योगदान रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांड्या की जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिली। टी-20 की ट्रॉफी जीतने के बाद स्टार खिलाड़ी की आंखों में आंसू नजर आए। इस बीच पांड्या को वीडियो कॉल पर किसी से बात करते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जीत के बाद पांड्या ने किससे की वीडियो कॉल पर बात?

इस वीडियो के देखने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पांड्या अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से नहीं बल्कि किसी और से बात कर रहे थे। दरअसल, लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसी भी अफवाहें सामने आई थीं कि पांड्या का उनकी पत्नी नताशा से तलाक हो गया है,लेकिन इन खबरों पर दोनों की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नताशा नहीं तो कौन बना पांड्या के लिए खास?

अफ्रीकी टीम को 7 रनों से मात देने के बाद भारतीय टीम जश्न मनाती और अपने फैमिली से बात करती नजर आई। इस बीच हार्दिक भी किसी से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पांड्या किससे बात कर रहे थे। इंटरनेट यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि वो अपने भाई क्रुणाल पांड्या से बात कर रहे थे, तो वहीं कुछ का कहना है कि पांड्या अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- कमेंट्री बॉक्स में भावुक हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, भर आया गला मगर नहीं रुकने दी कमेंट्री

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार