T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। अभी तक इस T20 World Cup 2024 में पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा रहा। शुक्रवार को खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने वर्षा प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट टेबल में भारत के बराबर अंक हो गए हैं। हालांकि, नेट रनरेट में ऑस्ट्रेलिया बेहतर स्थिति में है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया।
कमिंस ने T20 World Cup 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए T20 World Cup 2024 की पहली हैट्रिक अपने नाम की। आज हम आपको उन सभी गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने T20 World Cup में हैट्रिक ली है।
𝐇𝐚𝐭-𝐭𝐫𝐢𝐜𝐤 𝐟𝐨𝐫 𝐏𝐚𝐭𝐫𝐢𝐜𝐤!🎩#PatCummins becomes only the second Australian after Brett Lee to claim a hattrick in T20 World Cup.
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2024
The Australian star has light up Super Contest of the 𝐒𝐔𝐏𝐄𝐑 𝟖 with three key wickets. 🤩#AUSvBAN | LIVE NOW |… pic.twitter.com/JD1JlSHgwP
T20 World Cup में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली(आस्ट्रेलिया)
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने T20 World Cup इतिहास की पहली हैट्रिक ली। ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ यह हैट्रिक ली।
कर्टिस कैंफर (आयरलैंड)
आयरलैंड के गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने T20 World Cup 2021 में नीदरलैंड्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी। कर्टिस ने मुकाबले में न सिर्फ हैट्रिक ली, बल्कि उसके साथ-साथ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट अपने नाम किए थे। कर्टिस T20 World Cup इतिहास में दूसरे हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं।
वनिंदु हसरंगा(श्रीलंका)
श्रीलंकाई टीम के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा ने T20 World Cup 2021 में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह हैट्रिक लगाई थी। हसरंगा ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे।
कगिसो रबाडा( दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी T20 World Cup में हैट्रिक ले चुके हैं। उन्होंने ने यह कामयाबी 2021 के T20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। इस मुकाबले में रबाडा ने 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे।
कार्तिक मयप्पन(यूएई)
यूएई के भारतीय मूल के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन ने T20 World Cup 2022 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। कार्तिक ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
जोशुआ लिटिल(आयरलैंड)
T20 World Cup 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक लगाई थी। लिटिल ने इस मैच में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
पैट कमिंस (आस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने T20 World Cup 2024 की पहली हैट्रिक अपने नाम की। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कमिंस ने हैट्रिक ली। वे T20 World Cup के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बने। वह ब्रेट ली के बाद टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दूसरे कंगारू गेंदबाज हैं। दिलचस्प बात यह रही कि ब्रेट ली ने भी बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
IND vs AFG: भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को किया पस्त, 47 रनों से दर्ज की जीत