Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 खिताब का दावेदार

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। ग्रुप स्टेज में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। बुधवार से सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। सुपर 8 के मैचों के शुरू होने से पहले ही कई पूर्व क्रिकेटर टूर्नामेंट की विजेता टीम को लेकर भविष्यवाणी करने लगे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि T20 World Cup 2024 खिताब इंग्लैंड जीत सकती है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने T20 World Cup 2024 की चैंपियन टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा कि अगर इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट जीत जाती है तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। इंग्लैंड की टीम बहुत खतरनाक है। मुझे चिंता है कि वे काफी अच्छा खेल सकते हैं लेकिन वे ऐसा प्रदर्शन भी कर सकते हैं जो बहुत औसत हो।

T20 World Cup 2022 का विजेता रहा है इंग्लैंड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने टीम के औसत प्रदर्शन को लेकर इस लिए कहा क्योंकि T20 World Cup 2024 में इंग्लैंड की शुरूआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा दिया था। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वापसी की और उन्होंने ओमान के हराया और आखिरी मुकाबले में नामीबिया पर जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपना स्थान बनाया। अब सुपर 8 में इंग्लैंड का मुकाबला 20 जून को वेस्टइंडीज से होना है। आपको बता दें, इंग्लैंड T20 World Cup 2022 का विजेता रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार