Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जादुई दुनिया की सैर कराएगा BB OTT 3 का नया घर, देखें Inside तस्वीरें

बिग बॉस ओटीटी 3 आज यानी 21 जून को जियो सिनेमा पर दस्तक देगा। अब हाल ही में बिग बॉस के घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई हैं...
Bigg Boss OTT 3 House Photos looks like illusion anil Kapoor jio cinema

Bigg Boss OTT 3 House: मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आज यानी 21 जून को जियो सिनेमा पर शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। बिग बॉस के घर में इस बार काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी हाउस की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

क्यों खास है सीजन 3 का BB House?

यह बिग बॉस हाउस (Bigg Boss OTT 3 House) का मुख्य एंट्रेंस है। गेट पर दो बड़े स्टैचू गार्ड बनकर खड़े हैं। घर का प्रवेश द्वार बहुत शानदार है। बिग बॉस हाउस का गॉसिप प्लेस है। यहां पर बैठने की शानदार व्यवस्था है। साथ ही दीवारों पर अलग-अलग चेहरे बने हैं, जो इस प्लेस को आकर्षक बना रहे हैं।

बाथरूम एरिया

यह बिग बॉस हाउस का बाथरूम एरिया है। इसमें वुडन फ्लोरिंग की गई है। लाइटों का इस्तेमाल कर इसे खूबसूरत बनाया गया है।

स्विमिंग पूल

यह बिग बॉस हाउस का स्विमिंग पूल एरिया है, जो देखने में बड़ा ही खूबसूरत है। स्विमिंग पूल के साथ कंटेस्टेंट्स के बैठने के लिए कुछ चेयर रखी गई हैं। साथ ही स्वमिंग पूल के ऊपर एक यूनिकॉर्न का फेस लगा है, जो इस एरिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।

किचन एरिया

यह बिग बॉस हाउस का किचन एरिया है, जिसमें वुडन कंपार्टमेंट्स बनाए गए हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स की जरूरत का सभी सामान यहां पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें-Bigg Boss OTT 3 में टूटेगा नियम मोबाइल के साथ एंट्री लेंगे कंटेंस्टेंट्स! जानें पूरा सच

बेडरूम एरिया

घर के बेडरूम एरिया को पिंक कलर से सजाया गया है। कंटेस्टेंट्स के बेड को इस तरह से लगाया गया है, जिससे घरवालों में मजबूत बॉन्डिंग बन सके। यह बिग बॉस हाउस का जिम एरिया है। कंटेस्टेंट्स खुद को फिट और चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग