Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्रिस गेल इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के लिए पहुंचे ग्रेटर नोएडा, फेंस में उत्साह

CHRIS GAYLE | SPORT | CRICKET | NOIDA | IVPL | SHRESHTH BHARAT

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। इसका अयोजन नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स किया जा रहा है। इस लीग में क्रिस गेल तेलंगाना टाइगर्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। क्रिस गेल आज यानि सोमवार को तेलंगाना टाइगर्स बनाम वीवीआईपी उत्तर प्रदेश के बीच मैच में खेलेंगे।

इससे पहले तेलंगाना टाइगर्स की कमान दिलशान मुनावीरे के हाथों में थी। उनकी अगुवाई में तेलंगाना टाइगर्स ने अपने सीज़न के पहले मैच में मुंबई चैंपियंस के हाथों हार का सामना करने पड़ा था। उनके नोएडा आने से फेंस में उत्साह बढ़ गया है। सभी फेंस ग्रेटर नोएडा में अपने चहेते खिलाड़ी की पॉवर हिटिंग देखने के लिए तैयार हैं।

बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट और आईवीपीएल चेयरमैन श्री प्रवीण त्यागी ने इसको लेकर कहा, हम ग्रेटर नोएडा में क्रिस गेल का स्वागत करने के लिए काफी खुश हैं। उनकी मौजूदगी से इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग को नया उत्साह मिलेगा। हमें उनकी पॉवर हिटिंग देखने के लिए शिद्दत से इंतजार है।  

वेस्टइंडीज के लिए 43 साल के क्रिस गेल ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2019 में खेला था। वहीं इसके बाद साल 2021 में उन्होंने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। गेल इसके बाद से विभिन्न टी20 लीग में खेलते हुए नजर आए हैं।

अब उनके कुल इंटरनेशनल छक्कों की संख्या 556 हो गई है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की 473 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल ने 483 मैचों में 553 छक्के जमाए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना