श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अगर सावन में आ रहे ऐसे सपने तो बदलने वाली है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की होगी कृपा

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की कृपा सीधे भक्तों पर पड़ती है।
Saavan 2024| SHRESHTH BHARAT

Saavan 2024: सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की कृपा सीधे भक्तों पर पड़ती है। सावन का इंतजार शिव भक्त बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस महीने का आपके सपनों के साथ भी एक खास कनेक्शन होता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, शिव जी से जुड़ी कुछ चीजें हैं, जिनका सपने में देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें अपने सपने में देखते हैं, तो भगवान शिव की कृपा आप पर होने वाली है।

Saavan 2024: सपने में दिख रहा ये तो हो सकता है चमत्कार

शिवलिंग का सपना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो शिवलिंग का सपना देखना काफी शुभ होता है। कहा जाता है कि सपने में शिवलिंग को देखना स्वयं भोलेनाथ के दर्शन समान है। शिवलिंग का सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर किसी लड़की को शिवलिंग के सपने आते हैं तो इसका मतलब शीघ्र ही उस लड़की की शादी हो सकती है।

सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी भोले बाबा की कृपा, धन-धान्य से भरेगी तिजोरी

नंदी के सपने

शिव का गण और वाहन कहे जाने वाले नंदी का सपना अगर सावन के महीने में आ रहा है तो समझ जाइए कि शिव जी आपसे खुश हैं। आपको आपके सभी कामों में काफी सफलता मिलेगी।

डमरू का सपना

अगर सावन के महीने में सपने में डमरू दिखाई दें तो आपके जीवन में स्थिरता आने की संभावना है।

त्रिशूल के सपने

अगर आपको अपने सपने में भोलेनाथ का त्रिशुल दिख रहा है तो आपको जल्द ही सभी कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है। भगवान शिव के त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारण माना गया है (Saavan 2024)।

पढ़ाई में कमजोर है बच्चा? तो न हो परेशान; बस गुरुवार को कर लें ये उपाय 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी