Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ईडी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार, जानें क्या था मामला

ED arrest Congress MLA Surendra Panwar: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र पर यमुना क्षेत्र नगर में अवैध खनन करवाने का आरोप लगा है। गिरफ्तार करने के बाद ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड पर लेने के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।
ED arrest Congress MLA Surendra Panwar

ED arrest Congress MLA Surendra Panwar: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र पर यमुना क्षेत्र नगर में अवैध खनन करवाने का आरोप लगा है। गिरफ्तार करने के बाद ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड पर लेने के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।

क्या था मामला

मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करने के बाद पिछले साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी।

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 105 लोगों की मौत

इस साल जनवरी में ईडी द्वारा INLD से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे की थी। ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

कौन है सुरेंद्र पंवार

सुरेंद्र पंवार ने साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर सोनीपत से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल की थी। सुरेंद्र पंवार ने अपने हलफनामे में अकूत संपत्ति दिखाई थी। हलफनामे के आधार पर पंवार हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल थे। पंवार ने 27 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।

Stree 2 Trailer Launch: श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी के बारे में कह दी ऐसी बात, लोग रह गए

हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर हरियाणा के मंत्री सुभाष सुधा ने कहा, सरकार गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई सरकारी अधिकारियों द्वारा की गई है। इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा