Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर आप भी यूज करते है Telegram, तो हो जाएं सावधान; ठगों ने करोड़ों का लगाया चूना

आज के दौर में साइबर क्राइम दिन-प्रतिदन बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक अकाउंट साफ कर देते हैं...
Cyber Crime| shreshth bharat

Cyber Crime: आज के दौर में साइबर क्राइम दिन-प्रतिदन बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक अकाउंट साफ कर देते हैं। इसी बीच यूपी STF ने साइबर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। ये गैंग टेलीग्राम पर लोगों को टास्क देता था और लोगों को बदले में रुपये दोगुने करने का लालच देता था।

टेलीग्राम पर टास्क देते थे साइबर ठग

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज टास्क देते हैं और बदले में रुपये दोगुने करने की बात कहते हैं। इसके बाद एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की तो साइबर क्राइम लखनऊ से पता चला की तीन आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में नौ लाख की ठगी का केस दर्ज है। जानकारी मिलते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई।

राजस्थान में हलाल का मीट है या झटका मीट लिखाना हुआ जरूरी, नगर निगम ने दिया आदेश

Cyber Crime: टास्क पूरे करने पर पैसा दोगुना करने का लालच देते थे

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर टास्क पूरे करने की शर्त रखते थे और पैसा दोगुना करने का लालच देते थे। जो भी इन साइबर ठगों के जाल में फंस जाता था, उसका ऑनलाइन अकाउंट gginm.com पर खुलवाया जाता था। साइबर ठग इसी अकाउंट में लोगों का पैसा डलवाते थे। 

Cyber Crime: साइबर ठगों ने लगाया आठ करोड़ का चूना

एसटीएफ ने बताया कि जिन बैंक खातों का ये लोग इस्तेमाल करते थे, वह अधिकतर जरूरतमंद लोगों के होते थे, जिन्हें पैसे का लालच देकर उनके नाम से खोला जाता था। आरोपियों ने करीब 200 से ज्यादा बैंक खाते लोगों को कमीशन के नाम पर खुलवाए थे। इन्हीं बैंक खातों में ठगी की रकम डाली जाती थी। इस तरह इन्होंने 8 करोड़ की ठगी की है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते, वॉलेट और टेलीग्राम अकाउंट की जानकारी ली जा रही है। इसी के साथ गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ काम कर रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फोरेंसिक टेस्ट भी कराया जा रहा है।

ईडी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार, जानें क्या था मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा