Krishna Janmashtami 2024: आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। मथुरा सहित देश के कई मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हालांकि, वृन्दावन में जन्माष्टमी मंगलवार यानी 27 अगस्त को मनाई जाएगी।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: Morning aarti performed at the Shri Krishna Janmasthan temple on the occasion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/4AgRTwVY29
— ANI (@ANI) August 26, 2024
बता दें कि यह भगवान कृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव है। देशभर के मंदिरों और चौक-चौराहों को भगवान कृष्ण के आगमन के लिए सजाया गया है। वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विशेष भस्म आरती की गई।
#WATCH | Madhya Pradesh: Special Bhasm Aarti was performed at Ujjain's Mahakaleshwar Temple on the occasion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/32PDOTfa5L
— ANI (@ANI) August 26, 2024
जन्माष्टमी पर 20 घंटे खुला रहेगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर जो आमतौर पर 12 घंटे के लिए खुलता है, जन्माष्टमी के अवसर पर 20 घंटे खुला रहेगा, जिससे भक्त भगवान के निर्बाध दर्शन कर सकेंगें।
Temples decked up, devotees flock to temples to celebrate Janmashtami
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/7CAvel8kKf#Temples #Devotee #Janmashtami2024 pic.twitter.com/Nu0yCLHAUG
कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह को कंस की जेल के रूप में बदल दिया गया है। अजन्मे के जन्म के दौरान द्वापर युग में मौजूदा स्थितियों को दिखाने की कोशिश करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में परिसर जन्माष्टमी की पूर्व शाम को महोत्सव के दौरान 5251 दीए जलाए गए।
सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ उत्सव
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव सुबह साढ़े पांच बजे से ही शुरू हो गया है। सबसे पहले ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक और पुष्पांजलि के साथ-साथ मंगला आरती से उत्सव शुरू हो गया है। संत नृत्य गोपाल दास के नेतृत्व में आधी रात को ठाकुर जी के बाल स्वरूप का महाभिषेक होगा।
Krishna janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी सारी मनोकामनाएं
ये समारोह रात करीब 11 बजे से शुरू होकर रात करीब 12.40 तक जारी रहेगा। ये उत्सव रात 2 बजे शयन आरती के साथ खत्म होगा। उन्होंने कहा कि इस दिन दो प्रमुख शोभा यात्रा और एक आध्यात्मिक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख बाजारों को कवर करेगी।
देशभर में कुछ इस तरह मनाई जा रही जन्माष्टमी
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भक्तों का लगा जमावड़ा
ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन के राष्ट्रीय संचार निदेशक और ईस्ट ऑफ कैलाश (इस्कॉन मंदिर दिल्ली) के उपाध्यक्ष, व्रजेंद्र नंदन दास ने कहा कि मैं सभी को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। इस्कॉन पूरी दुनिया में इस त्योहार को मना रहा है।
#WATCH | Delhi: Janmashtami festival is being celebrated at the ISKCON temple in the East of Kailash. pic.twitter.com/7SmQAAspem
— ANI (@ANI) August 26, 2024
आज सुबह 4:30 बजे जब इस्कॉन दिल्ली के दरवाजे खोले गए, तो हजारों भक्त पूजा करने आए, रात 9:30 बजे ‘महाभिषेक’ शुरू होगा, और बाद में रात 11 बजे ‘छप्पन भोग’ लगाया जाएगा। भगवान कृष्ण की ‘महा आरती’ आधी रात को होगी। मुझे उम्मीद है कि आज 5 लाख से अधिक भक्त उनकी पूजा करेंगे।
Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिखा सुंदर नजारा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है, में सुबह की आरती की गई।
#WATCH | Delhi: Morning aarti performed at Shri Lakshmi Narayan Temple, also known as Birla Temple, on the occasion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/QVdhlpPIrU
— ANI (@ANI) August 25, 2024
महाराष्ट्र
श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) के अवसर पर चौपाटी के इस्कॉन मंदिर में सुबह की आरती की गई।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Morning aarti performed at Chowpatty's ISKCON Temple on the occassion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/dlZrBAIiXl
— ANI (@ANI) August 25, 2024
गुजरात
श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) के अवसर पर अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, दर्शन के लिए पट खोले गए।
#WATCH | Gujarat: Devotees gathered in huge numbers for the Darshan of Lord Krishna at Ahmedabad's ISKCON Temple on the occasion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/P6Ufu6PRty
— ANI (@ANI) August 25, 2024
तेलंगाना
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हैदराबाद के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
#WATCH | Telangana: A large number of devotees gathered for the Darshan of Lord Krishna at Hyderabad's ISKCON Temple on the occasion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/96fWd9G4ot
— ANI (@ANI) August 26, 2024
पीएम ने दी जन्माष्टमी की बधाई
जन्माष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण !
आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2024