Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी सारी मनोकामनाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज यानी 26 अगस्त को पूरे देश में मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर कुछ चीजों का भोग लगाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
Krishna janmashtami 2024| SHRESHTH BHARAT

Krishna Janmashtami 2024 Bhog List: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज यानी 26 अगस्त को पूरे देश में मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कंस का अंत करने के लिए श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। आधी रात को लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। साथ ही कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाया जाता है। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर कुछ चीजों का भोग लगाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

पंजीरी

बाल गोपाल की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें पंजीरी का भोग चढ़ाएं। इस दिन धनिए की पंजीरी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर पंजीरी का भोग लगाने से कान्हा अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

जन्माष्टमी पर घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल की मूर्ति, तो जान लें ये जरूरी नियम; वरना..

श्रीखंड

माना जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna janmashtami 2024) के दिन कान्हा को श्रीखंड का भोग लगाने से भगवान श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं। बता दें कि श्रीखंड दही से बनता है। भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड का भोग जन्माष्टमी के दिन लगाया जाता है।

माखन मिश्री

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप श्रीकृष्ण को मक्खन या माखन में मिश्री भी खिला सकते है। माखन चोर कान्हा को इसका भोग लगाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

इस मंदिर में होती है तीन धर्मों के देवी-देवताओं की पूजा, सफेद दूध जैसा आता है नजर

मोहन भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मोहन भोग लगाने से कान्हा प्रसन्न होते है। मोहन भोग गेहूं के आटे को शुद्ध गाय के घी में भूनकर पंचमेवा मिलाकर मिश्री चूर्ण से बनाया जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही