Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RG Kar Rape-Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने CBI के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में किए चौंकाने वाले खुलासे किए है।
RG Kar Rape-Murder Case:| shreshth bharat

RG Kar Rape-Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। अब आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कई चौंकाने वाली बातें कही हैं ।

सूत्रों की मानें तो संजय रॉय CBI को दिए अपने पहले के बयानों से मुकर गया है। उसने पहले अपने बयान में कहा था कि मैंने इस घटना को अंजाम दिया है, मुझे फांसी दे दो। वहीं, अब वो कहने लगा है कि जो टेस्ट करना है कर लो, मैंने कुछ नहीं किया है। मुझे फंसाया जा रहा है।

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आरोपी संजय रॉय ने CBI के सामने दावा किया कि जब वह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पहुंचा तो पीड़िता पहले ही मर चुकी थी। संजय रॉय के इन दावों के बाद उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया।

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, जल्द सच

झूठ पकड़ने वाले टेस्ट में संजय रॉय के कई झूठे और अविश्वसनीय जवाब सामने आए है। खबरों की मानें तो झूठ पकड़ने वाले टेस्ट के दौरान संजय रॉय घबराया हुआ और बेचैन दिखाई दिया।

संजय रॉय ने कही ये बात

संजय रॉय से जब CBI ने सबूतों के साथ पूछताछ की, तो उसने कई बहाने बताए। उसने दावा किया कि जब उसने पीड़िता को देखा तो वह पहले ही मर चुकी थी। संजय रॉय ने दावा किया कि वह डर के मारे परिसर से भाग गया था। बता दें कि कोलकाता पुलिस ने बताया था कि संजय रॉय ने रेप और मर्डर करने की बात कबूल की थी।

जेल के गार्डों से कही ये बात

संजय रॉय ने जेल के गार्डों से कहा कि उसे महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बारे में कुछ नहीं पता है। बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को संजय रॉय ने सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अदालत के सामने इसी तरह के दावे किए थे। उसने कहा था कि वो अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट देने के लिए राजी है।

महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं, जब महिलाओं… सरकार पर बरसे शरद पवार

एक अधिकारी ने बताया कि वह जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि वह अपने चेहरे पर लगी चोटों और अपराध के समय इमारत में अपनी मौजूदगी के बारे में कोई सफाई नहीं दे पाया (RG Kar Rape-Murder Case)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही