श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

शिवपाल यादव ‘बाहरी’, पुलिस ने बदायूं से किया बाहर

UP POLICE | SHIV PAL YADAV | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Shivpal Singh Yadav: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को प्रशासन ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। शिवपाल यादव पर बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने और द्वेष फैलाने का आरोप है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव को पुलिस-प्रशासन ने बाहरी व्यक्ति बताते हुए बदायूं जिले की सीमा से बाहर कर दिया। वह करीब एक महीने से अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव की कोठी पर रह रहे थे। दरअसल, शिवपाल यादव के खिलाफ रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने और द्वेष फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। प्रदेश में चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया और शिवपाल यादव को बदायूं की सीमा से बाहर कर दिया।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सोमवार को शिवपाल सिंह यादव को एक नोटिस भेजा गया था। नोटिस में जिला छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद उन्हें पुलिस टीम कासगंज जिले की सीमा तक अपने साथ ले गई और छोड़कर लौट आई।

बता दें, समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। बदायूं सीट पर 7 मई यानी आज मतदान होना है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होनी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बदायूं सीट से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने जीत का परचम लहराया था। अब देखना यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कौन बाजी मारता है। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव सपा की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे या नहीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी