Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोर्ट ने लगाई यूपी पुलिस को फटकार, औरतों के अश्लील वीडियो के प्रसार से जुड़ा है मामला

पुलिस को ये फटकार साइबर क्राइम और गैर सहमति वाली तस्वीरों से जुड़े मामलों की जांच को लेकर लगाई गई है। इनमें खासतौर से महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरों...
Allahabad High Court

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, पुलिस को ये फटकार साइबर क्राइम और गैर सहमति वाली तस्वीरों से जुड़े मामलों की जांच को लेकर लगाई गई है। इनमें खासतौर से महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले शामिल हैं। कोर्ट ने पुलिस को अश्लील वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने की सख्त हिदायत दी है।

जस्टिस अजय भनोट ने कहा कि अश्लील वीडियो का बड़ी मात्रा में शेयर होना समाज के लिए खतरा है। महिलाएं इसका सबसे अधिक शिकार होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अलग-अलग मामलों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘साइबर क्राइम समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है। खास तौर पर डिजिटल डिवाइस के जरिए लोगों की अश्लील तस्वीरें खींच कर उन्हें स्टोर करना या फिर शेयर करना, जो कि देश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रही हैं। महिला पीड़ित ऐसे अपराधों के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। इन अपराधों के चलते पीड़ित को जीवन भर दर्दनाक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।’

जस्टिस अजय भनोट ने आगे कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को चुनौती का सामना करने के लिए अपनी जांच की स्किल को और बढ़ाना होगा।’ खराब जांच के अलावा न्यायालय ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सबूतों के अभाव हैं। एकल न्यायाधीश अजय भनोट ने कहा, ‘ये दो खामियां हैं। न्यायालय ने इसपर ध्यान दिया है और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है, लेकिन इसमें बहुत कम सफलता मिली है।’ जस्टिस अजय भनोट ने कम से तम तीन मामलों में आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायालय ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों में पुलिस जांच की खराब गुणवत्ता पर बार-बार अपनी चिंता व्यक्त करता रहा है, लेकिन इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़े- Modi Cabinet : मोदी सरकार में यूपी के वो नौ सांसद जिन्हें मिला मंत्री का पद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड