Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राष्ट्रपति के अभिभाषण में अखिलेश-मायावती ने भाजपा को घेरा, कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीसरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया...
akhilesh yadav | bjp | mayavati | sp | bsp | shreshth bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीसरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। ऐसे में यूपी की राजनीति गरमा गई। अखिलेश यादव से लेकर मायावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में सब ठीक है तो इतनी बेरोजगारी क्यों?

अखिलेश का बीजेपी पर निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उन लोगों के लिए क्या किया, जिन्हें आपातकाल के दौरान जेल में डाला गया था? जबकि सपा ने उन्हें सम्मान और पेंशन दी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था सत्तारूढ़ दल ने बताया, लेकिन क्या इसने देश के किसानों को समृद्धि बनाया? अगर भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है , तो इतने सारे युवा बेरोजगार क्यों हैं? देश में अग्निवीर योजना क्यों है? महंगाई चरम सीमा पर क्यों है?

मायावती का बीजेपी पर निशाना

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुए जो केन्द्र सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई है तो वो जमीनी हकीकत में बहुत कम और हवा-हवाई ज्यादा है।

मायावती आगे लिखती हैं कि- साथ ही केंद्र सरकार देश में आयदिन बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी व मंहगाई तथा कमजोर वर्गों की समस्याओं को भी लेकर कतई गम्भीर नहीं है। इनके आगे के 5 वर्षों के रोडमैप में भी कोई खास दम नहीं है। जबकि बेहतर होगा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सांसदो को केवल आरोप व प्रत्यारोप लगाने की वजाय बल्किी जनहित के जरूरी मामलो में सरकार का ध्यान जरूर आकर्षित कराना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग