Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार की जनता का बदला मूड, फ्यूचर पॉलिटिक्स पर और क्या बोले PK

prashant kishore

लोकसभा चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। फेमस चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता के मूड को लेकर चुप्पी तोड़ी है।प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण का चुनाव हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का चुनाव होना बाकी है। वोटों के प्रतिशत में गिरावट को लेकर बिहार की जनता बदलाव चाहती है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए जमकर निशाना साधा।

‘बीती सरकारों से परेशान हो आ चुकी है जनता’

बिहार की फ्यूचर पॉलिटिक्स को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले की सरकारों से त्रस्त आ चुकी है और बदलाव चाहती है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने पहले चरण की वोटिंग को लेकर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि इस बार किसी नए को मौका दिया जाए। पीके ने बिहार के विकल्प को लेकर भी कुछ साफ नहीं कहा। उनके मुताबिक अभी इस पर कुछ खुलकर नहीं बताया जा सकता। बिहार की जनता के मूड को लेकर पीके ने कहा कि लोग नीतीश लालू और तेजस्वी यादव परेशान हो चुके हैं। लालू-नीतीश के 32 सालों के शासन पर भी पीके ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार की भोली भाली जनता एनडीए और इंडी गठबंधन दोनों से ही असंतुष्ट है।

पीके ने कही सर्वे की बात
प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में बिहार की जनता से सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में अगर आप सर्वे करवा लें तो करीबन 50 फीसदी प्रदेश की जनता ऐसी है जो खुलकर बदलाव चाहती है और नए विकल्प की ओर देख रही है।

इशारों में ही तेजस्वी पर साधा था निशाना
प्रशांत किशोर ने कुछ समय पहले ही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भले ही नेता को लिखना न आता हो लेकिन मंच से लंबा लंबा भाषण देना जरूर आता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना