Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ससुर मुलायम सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डिंपल ने पाए इतने वोट, देखें रिपोर्ट

डिंपल ने जीत हासिल कर न सिर्फ सपा की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि ससुर मुलायम सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह मैनपुरी से आम चुनाव में सर्वाधिक वोट पाने वाली सांसद बन गई हैं।
dimple yadav | mulayam singh yadav| loksabha election 2024| shreshth bharat

UP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव ने मुलायम सिंह की मैनपुरी सीट से चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। डिंपल ने जीत हासिल कर न सिर्फ सपा की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि ससुर मुलायम सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह मैनपुरी से आम चुनाव में सर्वाधिक वोट पाने वाली सांसद बन गई हैं। इसी के साथ जिले में सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले सांसद का रिकॉर्ड सैफई परिवार के पास ही रहा।

बहू ने तोड़ा ससुर जी का रिकॉर्ड

साल 2014 के आम लोकसभा चुनाव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सर्वाधिक 595918 वोट मिले थे। उस समय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सीएम का पद संभाल रहे थे। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में बहूरानी डिंपल यादव ने ससुर जी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डिंपल को इस चुनाव में 598526 वोट मिले हैं। सपा के कई सांसदों ने अच्छे मतों से जीत दर्ज की है, लेकिन जितने वोट मैनपुरी सीट से मिले, उतने वोट किसी सांसद को नहीं मिले।

उप चुनाव में तेजप्रताप के नाम है रिकॉर्ड

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनावों की अगर बात करें तो यहां अब तक तीन बार उपचुनाव हो चुके हैं। हर उपचुनाव में सैफई परिवार का ही दबदबा रहा है। यहां तीनों बार सैफई परिवार से ही सांसद चुने गए हैं। तेज प्रताप यादव उपचुनाव में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले सांसद रहे। उन्हें उपचुनाव में 653686 वोट मिले। वहीं, साल 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव उपचुनाव मैदान में उतरीं। तब उन्हें चुनाव में 618120 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े- इन विजेता उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं दुष्कर्म के मामले, इतने हैं करोड़पति; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग