Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024 2nd फेज: 21% पर क्रिमिनल केस, 33% उम्मीदवार करोड़पति

lok sabha election 2024 third phase voting

Loksabha Election 2024: Loksabha Election 2024 2nd फेज के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए 2nd फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग की गाइड लाइंस के अनुसार, वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं आज जिन 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उसमें 21% यानी 250 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, 2nd फेज में चुनाव लड़ रहे 21% यानी 250 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, Loksabha Election 2024 2nd फेज 1,198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

Loksabha Election 2024 2nd फेज में 390 यानी 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

पहले Loksabha Election 2024 2nd में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में हैं।

पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

साल 2019 में हुई 2nd फेज की वोटिंग में भाजपा ने 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

पीएम मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा, लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना