Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दबदबा रहेगा कायम या फिर अदब से हराएगी सुपर जायंट्स, टेंशन में थाला

CSK vs LSG t 20 ipl match

चेन्नै के चेपाक स्टेडियम में 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था। के एल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने घर में थाला टीम को मात दी थी। इसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि घर में खेले जा रहे इस मैच में क्या चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी हार का बदला ले पाएगी। क्योंकि टॉप 4 में रहने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स को हर हाल में यह मुकाबला जीतना ही होगा।

लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद देखना होगा कि घर में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी कैसी शुरुआत करती है।

चेपाक की धीमी पिच ने बढ़ाई थाला की टेंशन
‘करो या मरो’ के इस मुकाबले के बीच चेपाक की धीमी पिच ने पीली जर्सी वाली टीम की टेंशन बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिच धीमी होने की वजह से स्पिनरों को खासा मदद मिलेगी। लेकिन जहां बात सुपर 4 में बने रहने की हो तो किसी भी तरह के कारनामे की उम्मीद की जा सकती है।

क्या घर में कायम रहेगा थाला टीम का दबदबा
अगर घर में मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स का दबदबा IPL 2024 में अब तक कायम रहा है। जहां घर में खेले गए तीनों मुकाबलों में टीम ने जीत हासिल की है। इसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चौथी और अहम जीत को लेकर टीम का खेल कैसा रहता है।

रचिन रविंद्र की जगह डेरेल मिचेल को मौका
सीएसके ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। टीम में पिछले कई मैच से फ्लॉप चल रहे ओपनर बैट्समैन रचिन रविंद्र की जगह डेरेल मिचेल को मौका दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा