Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

TMC नेता के कई ठिकानों पर CBI का छापा, जानिए क्या था मामला ?

MAHUA MOITRA | TMC LEADER | LOKSABHA | OM BIRLA | BJP | SHRESHTH BHARAT

CBI Raids :TMC नेता महुआ मोइत्रा से जुड़े कई ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, CBI ने यह कार्रवाई कैश फॉर क्वेरी के मामले में की है। CBI ने कोलकाता सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। गुरुवार के दिन CBI ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ रेगुलर केश दर्ज किया था।

लोकपाल ने CBI को महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामले दर्ज जांच के आदेश दिए हैं। मोइत्रा के खिलाफ भाजपा के नेता निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। मोइत्रा पर उद्योगपति गौतम अड़ानी और पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधने के लिए व्यवसायी दर्शन से नकदी और उपहार लेने के बदले में लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।

लोकसभा ने निशिकांत की शिखायत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक कमेटी का गठन किया था। भाजपा नेता निशिकांत ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर महुआ पर ‘सदन की अवमानना’ का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद कमेटी ने महुआ और निशिकांत के साथ कई नेताओं के बयान दर्ज किए थे।

विनोद कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने 9 नवंबर को एकर बैठक में ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोप पर महुआ की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने की शिफरिश करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की थी। कमेटी के सभी 6 सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में अपना वोट किया था। पैसे लेकर सवाल करने के मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता शुक्रवार (8 दिसंबर) को रद्द कर दी गई थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे लोकसभा ने अपनी मंजूरी दी थी। इसको लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान सरकार पर नियमों को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। इसका जवाब बीजेपी ने सदन में और बाहर दिए थे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती