Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। इस आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रुस की राजधानी मॉस्को के पास बनी क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। आतंकवादी सुरक्षा बलों की वर्दी में हॉल में घुसे और कॉन्सर्ट के बीच में ही लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आतंकियों ने हॉल में बम से भी धमाका किया। हमले के तुरंत बाद मौके पर पुलिस की  विशेष टीम पहुंची। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आईएस ने इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

तीन से चार आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

क्रोकस सिटी हॉल में  तीन से चार आतंकियों ने एक साथ वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू की दी। इस  फायरिंग  में 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर मौजूद पुलिस की टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

100 लोगों ने भाग कर बचाई जान

रुस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि हमले के दौरान लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भाग कर अपनी जान बचाई। बाकी के लोग छत पर छिप गए थे। वहीं, आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने बताया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बनाया बंधक

हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने विस्फोटक इस्तेमाल करके हॉल में धमाका किया। इससे हॉल में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत से भारी धुआं बाहर निकल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि, अभी तक बंधकों की स्थिति साफ नहीं है।  

बढ़ाई गई सुरक्षा

रूस ने इस हमले की घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घिनोने अपराध की निंदा करनी चाहिए। हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इस हमले को भयानक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा

इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,” हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा