Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जनवादी पार्टी ने सपा से तोड़ा नाता,11 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

SAMAJ VADI PARTY | JANVADI PARTY | AKHILESH YADAV | SHRESHTH BHARAT

Samajwadi Party: गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेदों के कारण जनवादी पार्टी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी से अलग हो गई है। जनवादी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा, जनवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद था। इससे पहले समाजवादी पार्टी कुर्मी ओबीसी आधारित अपना दल से अलग हो गई थी। अब जनवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। संजय चौहान की पार्टी ने 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। लेकिन, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इसी के चलते समाजवादी पार्टी जनवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं देना चाहती थी। जनवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनाधार विहीन पार्टी है, जिसका वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक भी विधायक नहीं है।

BJP के साथ लड़ चुकी है चुनाव

इससे पहले जनवादी पार्टी ने 2007 और 2012 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन, वह राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल के साथ गठबंधन में थे। लेकिन, 2024 में ऐसा नहीं है।
अपना दल ने घोषणा की थी कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों के साथ उतरेगी। जिन सीटों पर उन्होंने चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी, वे पूर्वी यूपी में फूलपुर, मिर्ज़ापुर और कौशांबी थीं। लेकिन, सपा अपना दल को ये सीट नहीं देना चाहती थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ये तीनों सीट जीती थी।
समाजवादी पार्टी ने बुधवार शाम को आम चुनावों के लिए छह और उम्मीदवारों की भी घोषणा की। इसमें मिर्ज़ापुर के लिए एक उम्मीदवार भी शामिल था, जिस पर अपना दल ने खुद के लिए दावा किया था।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी