Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024 में इन पूर्व ब्यूरोक्रेट्स को मिली करारी हार, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 के नतीजे आने के बाद कई दलों और प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बार देश की सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। वहीं, नौकरशाह से राजनीतिज्ञ बनने की चाह रखने वालों को भी मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। इसी बीच, 2024 के आम चुनाव में एक दो नहीं बल्कि छह पूर्व अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा।
Untitled design - 2024-06-01T074651.827

Lok Sabha Election 2024 के नतीजे आने के बाद कई दलों और प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बार देश की सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। कई केंद्र के मंत्रियों को हार का सामने करना पड़ा। वहीं, नौकरशाह से राजनीतिज्ञ बनने की चाह रखने वालों को भी मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। इसी बीच, 2024 के आम चुनाव में एक दो नहीं बल्कि छह पूर्व अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा। पांच अधिकारी तो ऐसे रहे जो मुकाबले में नजर ही नहीं आए। कुछ नौकरशाह ऐसे भी रहे, जिनका किसी जमाने में डंका बजता था, लेकिन पूर्व नौकरशाहों को मतदाताओं ने नकार दिया। आइए जानते हैं इन पूर्व अधिकारियों के बारे में…

साकेत मिश्रा

साकेत मिश्रा पूर्व IAS अधिकारी हैं। साकेत मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं। भाजपा ने साकेत मिश्रा को यूपी की श्रावस्ती लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा उन्हें 76,673 वोटों के अंतर से हरा दिया। सपा उम्मीदवार को यहां से 5,11,055 वोट मिले, जबकि साकेत मिश्रा 4,34,382 वोटों पर सिमट कर रह गए।

अरविंद सेन

इस बार यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट पर हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए हैं। पूर्व आईपीएस अरविंद सेन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर यहां से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको भी हार का मुंह देखना पड़ा। फैजाबाद सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार सासंद रहे लल्लू सिंह को 5,54,289 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

नरायन गौतम

बसपा ने यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से डिप्टी एसपी रहे शुभ नरायन गौतम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन यूपी के मतदाताओं ने उनको भी नकार दिया। इस सीट पर सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने 5 लाख 9 हजार 787 वोटों से जीत दर्ज की।

दुनिया का सबसे महंगा चुनाव कहां हुआ? एक वोट की कीमत कर देगी हैरान

सुरेश गौतम

इंजीनियरिंग संवर्ग के रिटायर्ड अफसर सुरेश गौतम को बसपा ने जालौन से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। सुरेश गौतम को मात्र 1,00,248 वोट मिलें। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर सपा के नारायण दास अहिरवार को 530180 वोटों से जीत हासिल हुई।

मनोज कुमार

समाजवादी पार्टी ने रिटायर्ड एडीजे मनोज कुमार को नगीना से टिकट दिया था। इस सीट पर आजाद समाज पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें चंद्रशेखर ने 512552 वोटों से जीत का परचम लहराया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Uttar Pradesh Free Bus Travel
यूपी की 60+ महिलाओं को बड़ी सौगात, सरकारी बसों में अब आजीवन मुफ्त यात्रा; जानें कैसे मिलेगा लाभ
Delhi Play School Child Abuse Case
3 साल के बच्चे से कथित हैवानियत के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, मौजपुर का प्ले स्कूल सील; जांच में खुली सुरक्षा की पोल
Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल