श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: GANDHINAGAR सीट ने दिए हैं PM, DY PM और एक CM

गुजरात की गांधीनगर सीट देश की हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट से कई बड़े राजनेता चुनाव लड़े और जीते। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अमित शाह ने जीत दर्ज की थी।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: गुजरात की गांधीनगर सीट देश की हाई प्रोफाइल सीट है। लोकसभा चुनाव 2024 में ये एक ऐसी सीट है जहां से एक PM(ATAL JI), एक DY PM (ADVANI), एक CM(SS BAGHELA), दो UNION HM(AMIT SHAH & ADVANI JI), एक CEC(TN SHESHAN), एक SUPERSTAR (RAJESH KHANNA) और एक मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने आखिरी बार 1984 में यहां से जीती थी।

2019 में अमित शाह ने दर्ज की थी जीत

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अमित शाह ने यहां से चुनाव लड़े और करीब साढ़े पांच लाख वोटों से जीत दर्ज की। पीएम मोदी भी इसी सीट से वोटर हैं। साल 2024 में इस सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनल पटेल चुनाव लड़ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी यहां से 1998 से 2014 तक चुने जाते रहे हैं। इसी बीच साल 1996 में अटल बिहारी वाजपेई ने जिन दो सीटों से चुनाव लड़ा, उनमें से एक सीट गांधीनगर थी। वे दोनों सीटों से जीत गए लेकिन गांधीनगर को छोड़कर उन्होंने लखनऊ सीट को चुना। 1998 से लेकर 2019 तक फिर एक बार लाल कृष्ण आडवाणी यहां के सांसद रहे।

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या BJP को मिलेगी क्लीन स्वीप?

गांधीनगर सीट का इतिहास

गांधीनगर लोकसभा संसदीय सीट से गांधी नगर उतर, घटलोदिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, सानंद और नरनपुरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गुजरात का सबसे बड़ा शहर है अहमदाबाद, लेकिन साल 1970 में राजधानी होने का दर्जा गांधीनगर को दे दिया गया। जानकारों का कहना है कि गांधीनगर शहर को एक सुनियोजित तरीके से बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के कई राज्य स्तर के और राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज चेहरे इस सीट से चुनाव लड़ चुके और जीत चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा