Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाय गर्मी! चोरी करने के बाद AC में शो गया चोर, आंख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

एक चोर घर में चोरी करने के इरादे से घुसा तो था लेकिन एसी के आगे पिघल गया और फिर क्या था एसी ऑन कर ठंडी-ठंडी हवा में सो गया...
Thief falls asleep during robbery in Lucknow police wake him up in the morning

Lucknow: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिनों दिन पारा 50 के ऊपर पहुंच रहा है। लोग हीटवेव से बेहद ही परेशान है। इसकी बानगी हमें राजधानी लखनऊ में देखने को मिली। जहां एक चोर घर में चोरी करने के इरादे से घुसा तो था लेकिन एसी के आगे पिघल गया और फिर क्या था एसी ऑन कर ठंडी-ठंडी हवा में सो गया। जब अगली सुबह चोर की आंख खुलीं तो सामने पुलिस टीम खड़ी थी।

AC की हवा में सो गया चोर

जानकारी के मुताबिक, चोरी का ये अनोखा मामला यूपी (Lucknow) की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर 20 में डॉक्टर सुनील पाण्डेय के घर का है। वह बलरामपुर अस्पताल में बड़े पद पर रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस वक्त वो वाराणसी में तैनात हैं, जिस कारण उनका लखनऊ वाला घर बंद था। इसी के चलते चोर चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुस गया। चोरों ने सारी अलमारियां तोड़ी और जेवर चुरा लिए। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर, वॉश बेसिन और टुल्लू पंप भी उखाड़ लिया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: GANDHINAGAR सीट ने दिए हैं PM, DY PM और एक CM

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वहीं, एक चोर नशे में धुत था, जिस कारण वो एसी को (Lucknow)ऑन कर घर में ही सो गया। जबकि उसके साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने मकान मालिक के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चोर कपिल को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग