Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या BJP को मिलेगी क्लीन स्वीप? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

 रिपब्लिक मैट्रिज और रिपब्लिक पीमारक्यू के एग्जिट पोल आंकड़ो के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनने वाली है। इसकी तस्वीर साफ हो गई है...
exit-poll-result-2024-lok-sabha-election-live-updates-of-republic-pmarq-and-republic-matrize-bjp-congress-seats-prediction

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 में किसकी होगी जीत? इस सवाल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 1 जून को अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि कौन बनेगा ‘किंग’? अगले पांच साल के लिए सत्ता किसके हाथ में होगी? किसकी बनेगी सरकार इसकी तस्वीर एग्जिट पोल के नतीजों में साफ हो गई है।

INDIA और NDA में कड़ा मुकाबला

अंतिम चरण में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश और सात राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई है। आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल का पहला आकड़ा शाम 6.30 के बाद जारी हुआ है। चुनाव आयोग 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।

एक बार फिर बाजी मारेगी BJP?

 रिपब्लिक मैट्रिज और रिपब्लिक पीमारक्यू के एग्जिट पोल आंकड़ो के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनने वाली है। इसकी तस्वीर साफ हो गई है। बता दें कि रिपब्लिक- पीएमएआर के एग्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव में NDA को 359 सीटें मिलने वाली हैं। वहीं, INDIA ब्लॉक 154 सीटें जीत सकती है, जबकि अन्य को 30 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न, जानें एग्जिट पोल के रुझान

एक बार फिर चलेगा ‘मोदी मैजिक’ ?

मैट्रिज एग्जिट पोल की मानें तो, NDA को 353-368 सीटें मिलने वाली है, जबकि INDIA को 118-133 ,सीटें बाकी अन्य को 43-48 सीटें जीतने का अनुमान है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को खत्म हो गई है। वहीं, 4 जून को चुनाव आयोग नतीजे घोषित करेगा।

एग्जिट पोल क्या है? (Lok Sabha Election 2024 Exit Poll)

दरअसल, एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग करके जैसे ही मतदाता पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। इसके बाद उन्हीं आंकड़ों के एक साथ किया जाता है, जिसके बाद अनुमान लगाया जाता है कि इस बार किसकी पार्टी बनेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी