Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नतीजों से पहले ही BJP पर अखिलेश यादव का वार, बोले- जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है उसका पतन, भाजपा कई दोषों के लिए जिम्मेदार है...”
Akhilesh Yadav comment on bharatiya janata party lok sabha election 2024

Akhilesh Yadav On BJP: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान समाप्त हो गए हैं। अब 4 जून को रिजल्ट भी आ जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी के नेता बयान बाजी कर रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है उसका पतन, भाजपा कई दोषों के लिए जिम्मेदार है।”

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने देश में सामाजिक रूप से सौहार्द बिगाड़ा व भाईचारा खत्म किया, जाति के खिलाफ जाति; संप्रदाय के खिलाफ संप्रदाय लड़वाए। आगे पोस्ट में लिखा, ” आपराधिक रूप से ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया और बनाए भी रखा जिन्होंने किसानों की हत्या की, जो महिलाओं पर अत्याचार के दोषी हैं। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: Sports के ये दिग्गज क्या राजनीति की पिच पर होंगे कितने सफल?

चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा- अखिलेश यादव

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav On BJP) ने अपने एक और पोस्ट में लिखा कि “चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं! ’मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां ‘जन की बात’ चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है।”

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1797257980418646286

4 जून को सामने आएंगे नतीजे

बता दें कि कल यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार केंद्र में किसकी सरकार बनती है। 1 जून को अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ। अब देश की जनता को परिणाम का इंतजार है। एग्जिट पोल की मानें, तो इस बार भी बीजेपी को बहुमत मिल सकता है, लेकिन कल निर्वाचन आयोग चुनाव के नतीजे घोषित करेगा। इसके बाद ही तस्वीर साफ होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा