President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (27 जून) को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था।
संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने कही ये बड़ी बात
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 4 दशकों से कश्मीर में बंद और हड़ताल के बीच कम मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मनों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर की राय के रूप में प्रचारित किया, लेकिन इस बार कश्मीर घाटी ने ऐसी सभी ताकतों को करारा जवाब दिया।
मोदी पर लोगों ने तीसरी बार जताया भरोसा- मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छह दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोगों को पता है कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। यह लोकसभा अमृत काल के शुरुआती वर्षों में बनी थी। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी साक्षी बनेगी।
आगामी सत्रों में यह सरकार देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी साक्षी बनेगी। इस कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदृष्टि का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक निर्णयों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे…”
#WATCH | President Droupadi Murmu says, "Today, our youth is getting fresh opportunities even in sports. As a result of the effective efforts of my government, young athletes of India are winning medals on international platforms, in record numbers. Paris Olympics will begin in a… pic.twitter.com/sbn2byqLwP
— ANI (@ANI) June 27, 2024
सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है।
यह भी पढ़ें- 1 जुलाई से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, रसोई गैस से लेकर फोन तक दिखेगा असर!
10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में लिए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है।
वैश्विक विकास में 15% योगदान (President Draupadi Murmu)
आज भारत वैश्विक विकास में 15% योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। आगामी सत्रों में यह सरकार इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है।
यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे