Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाहरुख के साथ मिली पहली फिल्म फिर भी छोड़ा बॉलीवुड,आज ऐसी जिंदगी गुजार रही ये एक्ट्रेस

Gayatri Joshi: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की एक ऐसी भी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने एक सुरस्टार के साथ डेब्यू तो किया पर उसके बाद शोबिज को...
gayatri joshi

Gayatri Joshi: किसी भी स्ट्रगलिंग एक्टर का यह सपना होता है कि वो बॉलीवुड में एक बड़े स्टार के साथ डेब्यू करे, लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। कहा जाता है कि अगर एक बार कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी बड़े स्टार के साथ डेब्यू कर ले तो उसका फ्यूचर सेट हो जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की एक ऐसी भी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने एक सुपरस्टार के साथ डेब्यू तो किया पर उसके बाद शोबिज को अलविदा कह दिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं गायत्री जोशी की। गायत्री जोशी ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म से बी-टाउन में एंट्री की थी, जिसके बाद उन्हें एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

रिलीज के तुरंत बाद ही छोड़ा बॉलीवुड

ऐसा बहुत कम होता है कि किसी को शाहरुख खान की फिल्म से डेब्यू करने का मौका मिले। दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस ने शाहरुख की फिल्मों से डेब्यू किया था और आज वो बॉलीवुड पर राज कर रही हैं, लेकिन गायत्री जोशी ने शाहरुख के साथ डेब्यू के बाद ही बॉलीवुड को छोड़ दिया।

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म’स्वदेस’ से गायत्री ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में गायत्री के एक्टिंग की भी तारीफ हुई, लेकिन उनका करियर बहुत छोटा साबित हुआ। रिलीज के तुरंत बाद ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

Gayatri Joshi ने इस कारण से छोड़ा था बॉलीवुड

दरअसल, स्वदेस के रिलीज के बाद एक्ट्रेस ने एक अमीर बिजनेस मैन से शादी कर ली थी। गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय एक अरबपति बिजनेसमैन हैं, जो एक समय में भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 6 ​​अरब डॉलर यानी इंडियन करेंसी में 50,000 करोड़ रुपये है। शादी के बाद गायत्री जोशी पति विकास ओबेरॉय के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गईं। दोनों के दो बच्चे हैं।

Read More- छह महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का बोलबाला, कमाई में भी नहीं

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग