Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वियतनाम स्पीडबोट हादसा: विशेष विमान से मुंबई पहुंचे 15 भारतीयों के शव, गृह राज्यों में होगा अंतिम संस्कार

Vietnam Speedboat Tragedy

Vietnam Speedboat Tragedy: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास हुए एक दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर विशेष विमान से मुंबई पहुंच चुके हैं। यहां से उन्हें उनके गृह राज्यों (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल) में भेजा जाएगा।

वियतनाम एयरलाइंस की विशेष उड़ान (VN979) सोमवार, 13 जुलाई 2026 को हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होकर भारतीय समयानुसार रात करीब 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

Vietnam Speedboat Tragedy: लावा की रिवॉर्ड ट्रिप बनी त्रासदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को एक दर्दनाक स्पीडबोट हादसा हुआ, जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। यह सभी लोग भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ‘लावा’ के कर्मचारी और उनके व्यावसायिक चैनल पार्टनर्स (डीलर) थे, जो कंपनी की ओर से आयोजित एक रिवॉर्ड ट्रिप पर वियतनाम घूमने गए थे।

फू क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट

यह हादसा दक्षिणी वियतनाम के फू क्वोक द्वीप समूह के अंतर्गत आने वाले ‘होन माय रुत नगोआई’ (Hon May Rut Ngoai) द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर हुआ। दोपहर के समय जब पर्यटक लंच करके लौट रहे थे, तभी समुद्र में उठीं ऊंची लहरों और नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण स्पीडबोट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। (Vietnam Speedboat Tragedy)

36 लोगों से भरी नाव समुद्र में पलटी

बोट के पलटते ही उसका केबिन पानी से भर गया। बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के कारण 15 भारतीय बोट के ढांचे के अंदर ही ट्रैप हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 स्थानीय क्रू मेंबर्स शामिल थे। हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में 2 महिलाएं शामिल थीं।

वियतनामी पुलिस ने बोट के कैप्टन को किया गिरफ्तार, जांच शुरू

मृतकों में 14 चैनल पार्टनर्स और 1 लावा कंपनी का कर्मचारी था। स्थानीय मछुआरों, कोस्ट गार्ड और बॉर्डर गार्ड के जवानों ने मिलकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 17 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। वियतनामी पुलिस ने समुद्री सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में बोट के 57 वर्षीय कैप्टन ‘गुयेन होंग हाई’ (Nguyen Hong Hai) को गिरफ्तार कर लिया है और बोट संचालक कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। (Vietnam Speedboat Tragedy)

भारतीय दूतावास ने पूरी कराईं कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं

हनोई में स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी के महावाणिज्य दूतावास ने सभी कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी कराईं। मुंबई हवाई अड्डे पर पार्थिव शरीरों को उनके संबंधित परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित राज्यों (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल) की सरकारें और स्थानीय प्रशासन शवों को उनके गृह नगरों तक सुरक्षित और जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ तालमेल बिठाकर व्यवस्था कर रहे हैं। (Vietnam Speedboat Tragedy)

प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दूतावास और राज्य सरकारों ने बनाए कंट्रोल रूम

भारतीय दूतावास और राज्य सरकारों ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

  • हो ची मिन्ह सिटी वाणिज्य दूतावास: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14
  • हनोई दूतावास: +84 91 308 9165
  • तेलंगाना/आंध्र एनआरआई विभाग हेल्पलाइन: 9885371189, 7997959754


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल
Ankit Baliyan murder Case
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर; परिवार बोला- अभी आधा हुआ न्याय
Nepal Flash Floods
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार: बाढ़-भूस्खलन से 788 मौतें; 2,500 से ज्यादा लापता, भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू में जुटा भारत