श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सूरज पंचोली, जिया खान आत्महत्या केस में बरी

suraj_640x480_51440484927

बॉलीवुड की अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है. सूरज पंचोली पर जिया खान को आतमहत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था. सीबीआई कोर्ट ने तकरीबन 10 साल बाद आज अपना फैसला सुनाया और सूरज पंचोली को बरी कर दिया. सूरज पंचोली ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि “ सच हमेशा जीतता है. ”

आपको बता दें कि जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी. इसके बाद आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था.

एक महीना जेल में रहने के बाद सूरज पंचोली को जमानत मिल गई थी. बाद में जिया खान की मां की अर्जी पर 2014 में इस मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी थी. साल 2015 में सीबीआई ने इस मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. इस चार्जशीट में धारा 306 के तहत आरोप तय किए गए थे. सूरज पंचोली बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं.

जिया की मां इस फैसले से निराश है और वो आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज