Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Donald Trump vs Giorgia Meloni: नाटो समिट से पहले ट्रम्प-मेलोनी में जुबानी जंग, मीम पोस्ट से बढ़ा विवाद; जानें पूरा मामला

Donald Trump vs Giorgia Meloni

Donald Trump vs Giorgia Meloni: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले और तेज हो गई है। ट्रम्प द्वारा सोशल मीडिया पर मेलोनी को लेकर किए गए एक नए मजाक के बाद इटली ने इस पर कूटनीतिक प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक एडिटेड मीम शेयर किया। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मेलोनी मुस्कुराते हुए ट्रम्प की तरफ देख रही हैं। ट्रम्प ने इस पर कैप्शन लिखा, “रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है” (यानी कानूनी रूप से दूरी बनाए रखने के आदेश की जरूरत है)।

Donald Trump vs Giorgia Meloni: ट्रम्प के सोशल मीडिया पोस्ट पर इटली का पलटवार

इस तंज पर इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन रिश्ते बने रहने चाहिए”। उन्होंने साफ किया कि इटली के लिए अमेरिका जैसे प्रमुख सहयोगी के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इटली के विपक्षी दल ‘अजियोने’ के नेता कार्लो कलेंडा ने ट्रम्प पर सीधा हमला बोला। उन्होंने ट्रम्प को “एक घटिया और तुच्छ डराने वाला व्यक्ति” करार दिया और मेलोनी के प्रति अपना समर्थन जताया।

G7 से शुरू हुआ विवाद अब नाटो तक पहुंचा, ट्रम्प-मेलोनी के रिश्तों में दरार

दोनों नेताओं के बीच इस कड़वाहट की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी। पिछले महीने फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के बाद ट्रम्प ने दावा किया था कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार मिन्नतें की थीं और उन्होंने तरस खाकर फोटो खिंचवाई थी। इस पर मेलोनी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था कि “मैं और इटली कभी किसी के आगे भीख नहीं मांगते”। (Donald Trump vs Giorgia Meloni)

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव तब बढ़ा जब इटली ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अपने हवाई ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। मेलोनी ने ईसाई धर्मगुरु पोप लियो XIV की आलोचना करने पर भी ट्रम्प की निंदा की थी, जिसके बाद ट्रम्प ने मेलोनी पर साहस की कमी होने का आरोप लगाया था।

यह विवाद ऐसे समय में गहराया है, जब दोनों नेता नाटो (NATO) बैठक में एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। कभी एक-दूसरे के करीबी दक्षिणपंथी सहयोगी माने जाने वाले इन नेताओं के बीच अब खुला राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। (Donald Trump vs Giorgia Meloni)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...