Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

साल 2024 में होने वाला T-20 ICC वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का ऐलान

T20

2024 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप ICC ने वेस्टइंडीज और USA में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इंडियन टीम ग्रुप-ए में है। GROUP A में भारत के साथ पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड हैं। वहीं दूसरी ओर टूर्नामेंट का ओपनिंग यानी पहला मैच USA और CANADA के बीच 1 जून को खेला जाएगा।

T-20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज और यूएसए के 9 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे, जिसमें तीन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क सिटी, डलास और मियामी वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेंगे। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड आमने सामने होंगे। वहीं पाकिस्तान से मुकाबला 9 जून को होगा। इसके अलावा 12 जून को यूएसए और 15 जून को कनाडा से भारत के मैच होंगे। 

2024 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले वेस्टइंडीज में ही खेले जाएंगे। 26 जून को पहला सेमीफाइनल मैच गयाना में खेला जाएगा। वहीं 27 जून को दूसरा सेमीफाइनल त्रिनिदाद में होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मैच यानी फाइनल मुकाबला 29 जून को बाराबडोस में खेला जाएगा।

T-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला कनाडा और यूएसए के बीच 1 जून को खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को होगा। टूर्नामेंट में 1 से 18 जून के बीच ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 19 से 24 जून के बीच सुपर-8 के मुकाबले होंगे। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल मुकाबला होना है।

लीग स्टेज के मैच – 1 से 18 जून तक.

सुपर 8 के मैच- 19 से 24 जून.

सेमीफाइनल मैच – 26 और 27 जून.

फाइनल मुकाबला- 29 जून.

T-20 में भारत जो मैच खेलगा –

टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भारत के मैच-

5 जून- भारत -आयरलैंड
9 जून- भारत- पाकिस्तान
12 जून- भारत – अमेरिका
15 जून- भारत – कनाडा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग