श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

China: पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

Covishield | Corona Vaccine | Health News | ICMR | Side Effect

China Scientist: कोरोना महामारी का दौर हाल में सब ने देखा। चीन में कोराना महामारी के दौरान पहली वैक्सीन विकसित करने वाले शीर्ष वैज्ञानिक को कथित भ्रष्टाचार के आरोप में संसद से बर्खास्त कर दिया गया है। चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप की वैक्सीन सहायक कंपनी चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (CNBG) के अध्यक्ष यांग जियाओमिंग को गंभीर अनुशासन और कानून के उल्लंघन के कारण नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में उनकी सदस्यता से हटाया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार से थे सम्मानित
यांग ने सीएनबीजी में उस टीम का नेतृत्व किया था, जिसने सिनोफार्मा की बीबीआइबीपी-कोरवी वैक्सीन विकसित की थी। चीन की यह पहली वैक्सीन थी, जिसे सामान्य उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। यांग को सितंबर 2020 में इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

अन्य अधिकारियों पर भी चल रही जांच
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के द्वारा बीते कुछ वर्षों से पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जा रहा है और इस बीच यांग की बर्खास्तगी चीन के हेल्थ सेक्टर पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। भ्रष्टाचार को लेकर हो रही कार्रवाई के दौरान बीते वर्षों में चीन के कई अस्पतालों के प्रमुखों को हिरासत में लिया गया है व इसके अलावा सिनोफार्म के एक अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारी झोउ बिन को भी जांच के दायरे में रखा गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MI vs DC Head to Head Records
WPL में MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
Abu Khadija
मारा गया ISI प्रमुख अबु खदीजा, इराक के PM मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने की पुष्टि
BJP Leader Shot Dead
हरियाणा के सोनीपत में BJP नेता की हत्या, जानें पूरा मामला
ASI Murder in Munger
बिहार के मुंगेर जिले में पुलिसकर्मी की हत्या, जानें क्या है मामला
Gold Rate Today
फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें कैसा है आपके शहर का रेट
Weather Forecast Today (6)
उत्तर भारत में फिर से बदलने वाला है मौसम, जानें अपने शहर का हाल