Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले डरें नहीं…’, एक्सपर्ट ने कह दी बड़ी बात

covishield vaccine side effects: कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को डरना नहीं चाहिए। यह बात ICMR के वैज्ञानिक डॉ. समीरन पांडा ने कही है।
Covishield | Corona Vaccine | Health News | ICMR | Side Effect

Covishield Vaccine Side Effect: जब से ब्रिटेन की कंपनी ऑक्सफोर्स एस्ट्राजेनेका ने हाईकोर्ट में यह कबूला है कि भारत में कोविशील्ड के नाम से बेची जाने वाली उसके वैक्सीन के साइड इफेक्ट खून के थक्के जमने के रूप में दिखाई दे रहे हैं, लोगों में डर का माहौल छा गया है। लोग भयभीत हो गए हैं। कोरोना महामारी के समय भारत में करोड़ों लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। केवल कोविशील्ड ही नहीं, अन्य वैक्सीनों में भी साइड इफेक्ट होते हैं।

‘डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है’

आइसीएमआर के साइंटिस्ट डॉक्टर समीरना पांडा ने कहा कि लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। साइंटिस्ट इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि एस्ट्राजेनेका ने हाईकोर्ट में कहा है कि जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, उनके खून के थक्के जम रहे हैं। यह अमूमन सभी वैक्सीन में होता है। इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है।

हार्ट अटैक से वैक्सीन के साइड इफेक्ट का कोई लेना-देना नहीं

समीरना पांडा ने हार्ट अटैक से वैक्सीन के साइड इफेक्ट का कोई लेना-देना नहीं है। रिसर्च में भी यह बात सिद्ध हो चुकी है। वहीं, अगर बात खून के थक्के जमने की है तो इस पर रिसर्च चल रही है। साइंटिस्टों को पता है कि कोई भी वैक्सीन हो, उसका साइड इफेक्ट जरूर होता है।

‘वैक्सीन पर कभी शक नहीं था’

पांडा का मानना है कि कोविशील्ड को पूरी दुनिया ने लगवाया है। लोगों को लगाने से पहले इसका बाकायदा क्लिनिकल ट्रायल किया गया था। इसलिए वैक्सीन पर न पहले कोई शक था, न अब है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग