श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलंबिया में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 सैनिकों की हुई मौत

Colombian | army helicopter crash | ARMY | SHRESHTH BHARAT

Colombian army helicopter crash: उत्तरी कोलंबिया में दर्दनाक घटना हुई है। यहां सैनिकों के लिए सामान ले जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार नौ सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबियाई सेना ने एक बयान में कहा कि यह हेलीकॉप्टर सांता रोसा डेल सुर की नगरपालिका में सैनिकों के लिए सामान लेकर जा रहा था। फिलहाल, हादसे के कारण अभी अज्ञात है।

सेना ने हेलीकॉप्टर हादसे को एक दुर्घटना बताया है। सेना के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि हेलीकॉप्टर पर किसी तरह का कोई हमला नहीं किया गया था।

राष्ट्रपति ने दुख व्यक्त किया
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे सेना के हलीकॉप्टर में सवार नौ लोगों की मौत पर अफसोस है। यह सैनिकों को सामान की आपूर्ति कर रहा था जो कि गल्फ क्लैन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।’’ सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना