श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चीन में भूकंप ने मचाई तबाही, 116 लोगों की मौत

2

उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात तेज भूकंप के बाद तबाही मच गई। 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 116 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।  इतना ही नहीं गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में भूकंप से राजमार्गों और घरों को काफी नुकसान पहुंचा।

शक्तिशाली भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर भागे और कड़ाके की सर्दी में रात भर दुबके रहे जबकि बचावकर्मी मलबे में फंसे बचे लोगों की तलाश में दौड़ रहे थे। अधिकारियों के अनुसार गांसु में अब तक 397 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 76 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक झटके लगभग 20 सेकंड तक रहे और 102 किलोमीटर दूर प्रांत की राजधानी लान्झू में महसूस किए गए।

भूकंप के बाद की स्थिति के संबंध में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ‘ऑल-आउट’ का आग्रह किया है। लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित लोगों के लिए खोज और बचाव प्रयास और उचित व्यवस्था पर जोर दिया।राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं जिसमें पूर्ण पैमाने पर खोज और बचाव प्रयासों, प्रभावित लोगों के उचित पुनर्वास और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम प्रयास करने की मांग की गई है।

राज्य परिषद के भूकंप राहत मुख्यालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय भूकंप आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेवल II में अपग्रेड कर दिया है। सिन्हुआ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप सोमवार रात 11:59 बजे आया था और इसकी फोकल गहराई 10 किमी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भूकंप से घरों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में बिजली गुल हो गई है और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

आखिर क्यों आते हैं भूकंप

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं। बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है। जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना