Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश की नई सरकार ने हिंदुओं से क्यों मांगी माफी? कहीं यह वजह तो नहीं

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति को देखते हुए सरकार ने हिंसा प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की है। बता दें कि बांग्लादेश में फिलहाल अंतरिम सरकार का शासन है।
Bangladesh Political Crisis| shreshth bharat

Bangladesh Political Crisis: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने आतंक फैला रखा है। स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर काफी अत्याचार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी ढूंढ़-ढूंढ़ कर हिंदुओं का खात्मा कर रहे हैं।

देश में अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति को देखते हुए सरकार ने हिंसा प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की है। बता दें कि बांग्लादेश में फिलहाल अंतरिम सरकार का शासन है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को हिंसा प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को जघन्य बताया और सभी युवाओं से हिंदू, ईसाई और बौद्ध परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही अंतरिम सरकार

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) एम सखावत हुसैन ने हिंदुओं से माफी मांगते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहें। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक भाइयों की रक्षा करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी और परम कर्तव्य है।

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को गिफ्ट में मिलेगी भैंस, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

गृह मंत्रालय के सलाहकार ने भी मांगी माफी

सखावत हुसैन ने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों की रक्षा करना उनके धर्म का हिस्सा है। वे अपने हिंदू भाइयों से माफी मांगते हैं। इस वक्त देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। पुलिस की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए वे समाज के लोगों से अपील करते हैं कि अल्पसंख्यक अपने भाई हैं और सभी लोग एक साथ बड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

बता दें कि 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को 53 जिलों में हमलों की कम-से-कम 205 घटनाओं का सामना करना पड़ा (Bangladesh Political Crisis)।

Bangladesh: चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने दिया था अल्टीमेटम

यूनुस ने कही ये बात

यूनुस ने देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों को “जघन्य” बताया। उन्होंने सभी छात्रों से अल्पसंख्यक हिंदू, ईसाई और बौद्ध परिवारों को नुकसान से बचाने का आग्रह किया।

राष्ट्र की एकता पर जोर देते हुए यूनुस ने कहा कि क्या वे इस देश के लोग नहीं हैं… आप देश को बचाने में सक्षम हैं। क्या आप कुछ परिवारों को नहीं बचा सकते? आपको कहना होगा कि कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वे मेरे भाई हैं। हम एक साथ लड़े हैं और एक साथ रहेंगे।

यूनुस ने युवा नेतृत्व के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये बांग्लादेश, अब आपके हाथों में है। आप इसे जहां चाहें, वहां ले जाने की शक्ति रखते हैं। यह चर्चा का विषय नहीं है। यह आपके अंदर की एक शक्ति है।

इराक की संसद में लड़कियों की विवाह आयु 9 साल करने का प्रस्ताव पेश

यूनुस ने बांग्लादेश के लोगों से भी आग्रह किया कि वे छात्र नेता अबू सईद को याद करें, जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बहादुरी से खड़े रहे, जिसके कारण शेख हसीना सरकार गिर गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा