Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को गिफ्ट में मिलेगी भैंस, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को स्वदेश वापसी पर उनके ससुर ने तोहफे में भैंस दी है। जानिए क्या है इसकी वजह...
Arshad Nadeem| shreshth bharat

Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया और अपने देश का नाम रोशन किया है। उनके गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन पर पैसों की बारिश हो रही है। उन्हें कैश अवार्ड्स और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। लेकिन इस सभी पुरस्कारों के बीच उनके ससुर की तरफ से दिए जा रहे गिफ्ट की खूब चर्चा हो रही है। अरशद नदीम के ससुर उन्हें भैंस गिफ्ट कर रहे हैं।  

ससुर दे रहे ये खास गिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को गांव में स्थानीय मीडिया से बात करते हुए अरशद नदीम के ससुर मुहम्मद नवाज ने कहा कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है। इसलिए वह अपने दामाद को भी भैंस गिफ्ट करेंगे।

अरशद ने पेरिस में जैवलिन थ्रो कॉम्पटीशन में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और ओलंपिक का नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके बाद भारत की तरफ से खेल रहे नीरज चोपड़ा चोपड़ा दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

इराक की संसद में लड़कियों की विवाह आयु 9 साल करने का प्रस्ताव पेश

अरशद नदीम (Arshad Nadeem) के ससुर मुहम्मद नवाज ने कहा कि “नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उसका घर अभी भी उसका गांव है और वह अभी भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहता है।” अरशद के ससुर ने कहा कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम के साथ हुई है।

अरशद नदीम के ससुर ने कही ये बात

पंजाब के खानेवाल के ग्रामीण इलाके से आने वाले अरशद नदीम के पास ट्रेनिंग लेने और प्रतियोगिताओं के लिए विदेश यात्रा करने के लिए बहुत सीमित साधन थे। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया है। गांव के साथियों और रिश्तेदारों ने पैसे जुटाए, जिससे वह अपने शुरुआती दिनों में विदेश में जाकर कॉम्पटीशन में हिस्सा ले सकें। 

Bangladesh: चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने दिया था अल्टीमेटम

अरशद के ससुर नवाज ने आगे बताया कि अरशद नदीम खेलों के प्रति बेहद जुनूनी थे और घर और खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करते थे। वह नदीम की सफलता और प्रसिद्धि से बहुत खुश हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही