Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है’… बांग्लादेश में स्टूडेंट्स यूनियन ने की अपील

देश की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास, संसद भवन समेत सभी सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया है।
Bangladesh Violence| shreshth bharat

Bangladesh Violence: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अब तक इस हिंसा में 300 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं, पीएम शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। देश की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास, संसद भवन समेत सभी सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आ रहा है कि बांग्लादेश में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों को निशाना बनाने लगे हैं। प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। यहां तक ​​कि बांग्लादेश के गृह मंत्री के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। इसी बीच छात्र संघ बांग्लादेश में मस्जिदों से हिंदुओं की सुरक्षा की अपील कर रहा है। इसके साथ ही छात्रों द्वारा हिंदुओं के घर रात में पहरा देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मस्जिद से स्टूडेंट्स यूनियन ने कही ये बात

वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि प्रिय नागरिकों, हम ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ आपसे अपील करते हैं कि देश में अशांति के इस दौर में हम सभी को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना है। हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है उपद्रवियों से उनके जान-माल की रक्षा करें। ये आपकी जिम्मेदारी है, हमारी जिम्मेदारी है, सबकी जिम्मेदारी है।

बांग्लादेश में बदतर हुए हालात, कहीं आगजनी तो कहीं हिंसा; देखें रिपोर्ट

Bangladesh Violence: इस कारण भड़की हिंसा

16 जुलाई को बांग्लादेश में जारी प्रदर्शनों के बीच हिंसा तब भड़क उठी, जब राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारी और सरकार समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद हसीना सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों के साथ-साथ बांग्लादेश टीवी के हेडक्वार्टर को भी आग लगा दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा