Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश हिंसा की आग की चपेट में आया भारत, इस राज्य का उद्योग प्रभावित

बांग्लादेश हिंसा का सीधा असर अर्थव्यवस्था और कारोबार पर पड़ रहा है। उत्पादन, ट्रांसपोर्टेशन, निर्यात और भुगतान सब बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सहारनपुर के उद्यमियों और कारोबारियों को करोड़ों रुपये के भुगतान की चिंता सता रही है।
Bangladesh Violence| shreshth bharat

Bangladesh Violence: भारत का पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। आरक्षण को लेकर धधकी आग अभी थमती नजर नहीं आ रही है। अब बांग्लादेश में बगावत की आग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

बांग्लादेश हिंसा का सीधा असर अर्थव्यवस्था और कारोबार पर पड़ रहा है। उत्पादन, ट्रांसपोर्टेशन, निर्यात और भुगतान सब बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सहारनपुर के उद्यमियों और कारोबारियों को करोड़ों रुपये के भुगतान की चिंता सता रही है।

बांग्लादेश हिंसा से वुड कार्विंग उद्योग प्रभावित

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वुड कार्विंग उद्योग का निर्यात प्रभावित हो रहा है। निर्यात के साथ घरेलू मार्केट पर भी इसका व्यापक असर पड़ रहा है।

भीड़ का फायदा उठाकर भारत में घुसने के फिराक में बांग्लादेशी आतंकी, हाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर से बांग्लादेश को लकड़ी से बने उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। यहां 10 से 12 निर्यातक सीधे बांग्लादेश को लकड़ी से बने उत्पाद निर्यात करते हैं। महीने का करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का निर्यात किया जाता है। इसके अलावा, बांग्लादेश से कपड़ा बड़ी मात्रा में आयात होता है।

Bangladesh Violence: करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका

सहारनपुर से पश्चिम बंगाल को रोजाना करीब पांच से आठ ट्रक माल का निर्यात किया जाता है। इसमें लकड़ी से बने उत्पाद के साथ-साथ खाद्य साम्रगी भी शामिल हैं। बांग्लादेश के हालात को देखते हुए उद्यमी, निर्यातक और ट्रांसपोर्टर बेहद परेशान हैं। हालात सुधरने तक कई सौ करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

गुस्साई भीड़ ने आवामी लीग के 20 से ज्यादा नेताओं की ली जान, कई के घरों में लगाई आग

Bangladesh Violence: उद्यमियों ने व्यक्त की चिंता 

रामा कृष्णा ट्रांसपोर्टर के मालिक का कहना है कि बांग्लादेश में हालात बेकाबू हैं, जिसके कारण कोलकाता की पार्टियों ने माल लेने से मना कर दिया है। सहारनपुर में 10 से 12 ऐसे उद्यमी हैं जो सीधे कोलकाता पार्टियों को माल भेजते हैं। इसके बाद वहां से माल बांग्लादेश को भेजा जाता है। आर्डर रोके जाने का असर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर भी देखने को मिल रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही