Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत

ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को ब्राजील में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई।
Brazil Plane Crash| shreshth bharat

Brazil Plane Crash: ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को ब्राजील में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर कंडोमिनियम परिसर के एक घर में गिर गया। विमान के गिरने से वो घर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालांकि, घर में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

https://twitter.com/MattWallace888/status/1821983151230734378

आवासीय इलाके में क्रैश हुआ विमान

रॉयटर ने बताया कि इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई है। विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है।

इराक की संसद में लड़कियों की विवाह आयु 9 साल करने का प्रस्ताव पेश

एयरलाइन ने बताया है कि शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में 58 यात्रियों और 4 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

विमान वोएपास एयरलाइन द्वारा संचालित एटीआर 72-500, दक्षिणी पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते वक्त ही यह विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Brazil Plane Crash: विमान में सवार सभी लोगों की मौत

इस हादसे को लेकर वहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो के पास 62 लोगों को ले जा रहा एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

एयर इंडिया ने तेल अवीव की सभी फ्लाइटें 8 अगस्त तक की निलंबित

अधिकारियों ने बताया कि कोई भी जीवित नहीं बचा है और स्थानीय कंडोमिनियम परिसर के घर में यह विमान गिरा। विमान पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग