Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विकास को 7 बार सांप ने काटा? CMO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vikas Dubey Snake Bite: फतेहपुर में विकास दुबे नाम के युवक ने एक बड़ा दावा किया था। उसका कहना था कि उसे 40 दिन के अंदर 7 बार सांप काट चुका है। यह खबर आग की तरह पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई...
Vikas Dubey Snake Bite

Vikas Dubey Snake Bite: फतेहपुर में विकास दुबे नाम के युवक ने एक बड़ा दावा किया था। उसका कहना था कि उसे 40 दिन के अंदर 7 बार सांप काट चुका है। यह खबर आग की तरह पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया तो सीएमओ ने जांच के आदेश दिए। इसके लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई, जिसने आज यानी की 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास को सिर्फ एक बार सांप ने काटा और उसे स्नेक फोबिया है। मानसिक रोग विशेषज्ञ से उसका इलाज कराने की बात भी कही गई है।

जांच में स्नेक फोबिया आया सामने

डिप्टी सीएमओ आरके वर्मा के अनुसार, युवक का दावा था कि उसे 7 बार सांप ने काटा है। ऐसे में उसके इलाज के पर्चे चेक किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि युवक को एंटीवेनम (सांप काटने का इंजेक्शन) लगाया गया है। एंटीबायोटिक और अन्य इंजेक्शन भी दिए गए हैं। इसके अलावा स्नेक फोबिया की बात जांच में सामने आई है।

उत्तराखंड में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक, ज्वैलर्स से मांगी रंगदारी

सातवीं बार काटा था सांप

बता दें, फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का विकास रहने वाला है। विकास के मुताबिक, 40 दिनों के अंदर उसे सांप ने सातवीं बार काटा है। हर बार सांप के काटने से पहले उसे खतरे का अहसास हो जाता है। इससे बचने के लिए वह अपनी मौसी और चाचा के घर भी जा चुका है, लेकिन सांप ने उसे पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर हर बार शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया।

वर्कआउट करने के बाद होता है सिरदर्द तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

सपने में कही था ये बात

विकास ने दावा किया कि सांप ने उसके सपने में आकर कहा कि वो उसे नौ बार डसेगा और वो आठ बार तो बच जाएगा। लेकिन नवीं बार उसकी मौत हो जाएगी। इस घटना को लेकर विकास और उसके परिजन दहशत में हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना