Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वर्कआउट करने के बाद होता है सिरदर्द तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

Headache After Workout: आज कल के दौर में फिट रहने के लिए लोग वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से हमारे शरीर से पसीना निकलता है। कई बार तो सांस भी फूलने लगती है, लेकिन क्या वर्कआउट करने के बाद आपको सिरदर्द होता है।
Headache After Workout

Headache After Workout: आज कल के दौर में फिट रहने के लिए लोग वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से हमारे शरीर से पसीना निकलता है। कई बार तो सांस भी फूलने लगती है, लेकिन क्या वर्कआउट करने के बाद आपको सिरदर्द होता है, तो यह परेशानी आपके लिए एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। हम आज आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है…

ऑक्सीनज की कमी

वर्कआउट करते वक्त कई बार ऑक्सीजन शरीर को ठीक से नहीं मिल पाती है। ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। जब आप इंटेंस फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं तो सांस रोक कर रखते हैं या हल्की सांस लेते हैं। इससे दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जो सिर दर्द का कारण बन सकता है।

तिहाड़ जेल में बंद के कविता की बिगड़ी तबीयत, DDU अस्पताल में भर्ती

ब्लड प्रेशर हाई होना

वर्कआउट करते वक्त कई बार ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, जिसके कारण ब्लड फ्लो में तेजी आती है और अचानक से ब्लड फ्लो बढ़ने से सिरदर्द हो जाता है। खासतौर से हैवी एक्सरसाइज करने से रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन

एक्सरसाइज के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब बॉडी हाइड्रेट नहीं होती तो ऐसी कंडीशन में भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए वर्कआउट में पसीना ज्यादा निकले तो भरपूर पानी पीते रहना चाहिए, जिसकी वजह सिरदर्द की समस्या नहीं होती है।

किसानों के लिए खुशखबरी, पराली वाले खेतों में इस मशीन से कर सकेंगे बुवाई

नींद पूरी नहीं होना

वर्कआउट करने के बाद हमेशा नींद पूरी लेनी चाहिए, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो वर्कआउट के दौरान आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप जिम में हैवी वर्कआउट करते हैं तो अपने स्लीप पैटर्न को भी सही रखें।

ब्लड शुगर कम होना

जब आप हैवी वर्कआउट करते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। वर्कआउट के दौरान ब्लड शुगर लेवल डाउन होने से हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है। जिससे सिर दर्द भी हो सकता है।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार